15.2 C
New York
Tuesday, Sep 26, 2023
DesRag
राज्य

दिग्विजय सिंह ने पत्नी को दी श्रद्धांजलि

भोपाल (देसराग)। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपनी पत्नी आशा सिंह को पुण्यतिथि पर याद किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि ‘आज मेरी स्वर्गीय पत्नी आशाजी की पुण्यतिथि है। मेरे और बच्चों के जीवन को संवारने में उनकी भूमिका ने मुझे राजनीति में तत्पर रहने के लिए सदैव प्रेरित किया। पारिवारिक जिम्मेदारियों से मुक्त रखा। उनके निधन के बाद से मैं अपना जन्मदिन (28 फरवरी) नहीं मनाता। सभी शुभचिंतकों से अनुरोध है कि वे इसे उत्सव का रूप न दें। फिर भी यदि वे चाहते हैं तो सादगी से अस्पताल में मरीजों को फल वितरित करें। निर्धनों को भोजन कराएं।’ दिग्विजय सिंह की पत्नी आशा सिंह का 27 फरवरी 2013 की शाम 58 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थीं। कैंसर से पीड़ित थीं।

Related posts

क्या नरोत्तम देंगे शिवराज को चुनौती?

desrag

जिस जमीन पर भाजपा बनाना चाहती थी रोपवे, वही जमीन सिंधिया स्कूल को देने की कवायद

desrag

पहले किया दलित महिला नेत्री का अपमान फिर दी दुष्कर्म की धमकी, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

desrag

Leave a Comment