भोपाल(देसराग)। देश के जाने माने पत्रकार डॉ. वेदप्रताप वैदिक अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके असामयिक निधन पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के व्यावसायिक शहर इंदौर ने देश को तीन बड़े पत्रकार दिए।जिनमे सबसे पहले श्री राजेन्द्र माथुर का निधन हुआ,फिर श्री प्रभाष जोशी हमारे बीच से चले गए और आज डॉ. वैदिक भी हमारे बीच से चले गए। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनके परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।