12.1 C
New York
Saturday, Apr 1, 2023
DesRag
राजनीति

सिंधिया की जमीन हिलाने का दावा कर गईं बसपा विधायक रामबाई!

ग्वालियर(देसराग)। मध्य प्रदेश में मिशन 2023 फतह करने की कवायद में जुटी भाजपा-कांग्रेस को सबक सिखाने के दावे के साथ केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में सिंधिया की जड़ें उखाड़ फैंकने का दंभ मध्य प्रदेश विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी की एक मात्र विधायक श्रीमती रामबाई ने दिखाया है। अलबत्ता ग्वालियर पहुंची पथरिया विधायक रामबाई के एक बार फिर तीखे तेवर नजर आए हैं।

रामबाई ने सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा कि अबकी बार विधानसभा चुनाव में ग्वालियर चंबल अंचल की जनता भाजपा और कांग्रेस को सबक सिखाने वाली है। क्योंकि दोनों पार्टियां खरीद-फरोख्त का काम करती हैं। विधायक रामबाई ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के लिए भाजपा और कांग्रेस को कोई चुनौती नहीं हैं, बल्कि दोनों पार्टियों के लिए हमारी पार्टी अबकी बार चुनौती रहेगी। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल के नेता सक्रिय हो गए हैं। भाजपा और कांग्रेस के बाद बसपा पार्टी भी मैदान में कूद गई है। बहुजन समाज पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं प्रदेश की चर्चित और बसपा विधायक रामबाई ने ऐलान किया है कि, मध्य प्रदेश में अबकी बार बहुजन समाज पार्टी सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसको लेकर उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी है।

उन्होंने सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में कहा- काए के सिंधिया। क्या सिंधिया की यहां जड़ें गड़ी हैं। जनता जब करवट लेती है तो अच्छे-अच्छे को पटखनी दे देती है। यही हाल ज्योतिरादित्य सिंधिया का हो चुका है। बहुजन समाज पार्टी में पैसे लेकर टिकट बांटने को लेकर विधायक रामबाई ने कांग्रेस और भाजपा को टारगेट करते हुए कहा कि पैसे का लेन देन सिर्फ भाजपा और कांग्रेस का है। 2 से लेकर 5 करोड़ रुपए लेकर भाजपा और कांग्रेस टिकट देती है। हमारी पार्टी में ऐसा नहीं होता है। इसका प्रमाण मैं हूं। उन्होंने कहा कि मैं भगवान की कसम खाती हूं। मुझे टिकट के लिए एक रुपए भी नहीं देना पड़ा था। जब बहन मायावती मेरे चुनाव के दौरान प्रचार प्रसार करने गई थी खुद उनका 10 से 15 लाख रुपए लगा था। उन्होंने कहा कि मैं फिर से बहुजन समाज पार्टी से ही चुनाव लड़ूगी क्योंकि पार्टी की मुखिया मेरे समर्थन और मेरे निर्णय में हमेशा मेरे साथ खड़ी हैं। गठबंधन को लेकर विधायक रामबाई ने कहा कि अगर मध्य प्रदेश में ऐसा समय आता है तो इसका निर्णय हमारी बहन मायावती लेंगी। मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर उन्होंने कहा पार्टी हाईकमान को इस पर निर्णय लेना है और इसके बारे में कुछ नहीं बोल सकते हैं।

Related posts

कमलनाथ के निशाने पर कौन?

desrag

सत्ता की चाबी के लिए आदिवासियों से गुहार लगाते सियासी दल!

desrag

15 महीने में गिरी सरकार को 18 माह में वापस लाने का दावा ठोक रहे कमलनाथ!

desrag

Leave a Comment