2.5 C
New York
Thursday, Dec 7, 2023
DesRag
विदेश

कोर्ट में सरेंडर के बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गिरफ्तार

देसराग डेस्क।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अदालत में सरेण्डर के गिरफ्तार कर लिया गया। पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को भुगतान करने के मामले में आरोपों का सामना कर रहे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज (मंगलवार) की रात मैनहैटन की एक अदालत में पेश हुए। जहां उन्होंने खुद को सरेंडर किया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत में पेश होने से पहले उन्होंने अपने समर्थकों को ईमेल के जरिए एक संदेश भी भेजा है। इसमें उन्होंने दावा किया है कि अमेरिका ‘मार्क्सवादी तीसरी दुनिया’ का देश बनता जा रहा है। मेरी गिरफ्तारी से पहले यह मेरा आखिरी ईमेल है।

न्याय के खत्म होने का दिनः ट्रंप
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा कि आज हम अमेरिका में न्याय के खत्म होने का शोक मनाते हैं। आज वह दिन है जब एक सत्तारूढ़ राजनीतिक दल अपने प्रमुख प्रतिद्वंद्वी को कोई अपराध नहीं करने के लिए गिरफ्तार करता है। उन्होंने लिखा जैसा कि मैं अगले कुछ घंटों के लिए कमीशन से बाहर रहूंगा, मैं इस समय पर आप सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। ट्रंप ने अपने मेल में लिखा कि हमारा देश एक थर्ल्ड वर्ल्ड कम्युनिस्ट का देश बनता जा रहा है, जो असहमति को अपराधी बना देता है और अपने राजनीतिक विरोध को जेल में डाल देता है, लेकिन अमेरिका में उम्मीद नहीं खोइये! हम एक ऐसे राष्ट्र हैं जिसने दुनिया के सबसे बड़े साम्राज्य से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की, दो विश्व युद्ध जीते, और पहले आदमी चाँद पर उतारा। अपने मेल में उन्होंने लिखा, ‘हमारा आंदोलन बहुत आगे निकल चुका है। मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि हम एक बार फिर जीतेंगे और 2024 में व्हाइट हाउस पहुंचेंगे।

स्टेटन आइलैंड में सुनवाई की मांग
साथ ही, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथसोशल पर अपने मामले को लेकर सुनवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि उनकी सुनवाई न्यूयॉर्क से स्टेटन द्वीप ट्रांसफर कर दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले को पास के स्टेटन द्वीप में ट्रांसफर किया जाना चाहिए। वह सुनवाई के लिए उचित और सुरक्षित स्थान होगा।

क्या है मामला
ट्रंप पर एक पोर्न स्टार को भुगतान करने का आरोप सिद्ध हुआ है। एक ग्रैंड जूरी जांच ने उनके खिलाफ अभियोग की मंजूरी दी थी। ऐसे में वह आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति हैं। इस बीच, स्टॉर्मी ने कहा है कि वह पूर्व राष्ट्रपति से नहीं डरती हैं। ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने पोर्न स्टार को 1.30 लाख डॉलर का गुप्त तरीके से भुगतान किया था। वहीं, उनके वकील ने कहा था कि पूर्व राष्ट्रपति स्वेच्छा से न्यूयॉर्क कानून प्रवर्तन के सामने आत्मसमर्पण करेंगे और कानूनी चुनौतियों का सामना करने की योजना बना रहे हैं।

Related posts

चीन को पछाड़ कर दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बना भारत

desrag

बिकनी किलर चार्ल्स शोभराज की जल्द होगी रिहाई

desrag

श्रीलंका में नए पीएम बने रानिल विक्रमसिंघे

desrag

Leave a Comment