6.2 C
New York
Sunday, Mar 26, 2023
DesRag
राज्य

डॉ. गोविंद सिंह ने ईस्ट इंडिया कंपनी से की भाजपा की तुलना

मुरैना (देसराग)। कांग्रेस के विधायक एवं पूर्व मंत्री डाक्टर गोविंद सिंह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से करते हुए कहा कि, जिस तरह से ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापार करने के नाम पर भारत में आई और भारत को लूट लिया उसी तरह से भाजपा भी देश को लूटने का काम कर रही है। भाजपा द्वारा कार्यकर्ताओं से ली जा रही सम्मान निधि को भ्रष्टाचार छुपाने का एक तरीका बताया। डाक्टर गोविंद सिंह ने यह भी आरोप लगाया भाजपा सत्ता में रहकर व्यापार कर रही है और हजारों करोड़ रुपए कमीशन के नाम पर भाजपा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर पहुंच रहे हैं। पूर्व मंत्री सोमवार को मुरैना में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
पूर्व मंत्री डाक्टर गोविंद सिंह ने भाजपा पर जमकर हमला बोला और भाजपा द्वारा कार्यकर्ताओं से सम्मान निधि लेने के मामले को भाजपा के भ्रष्टाचार छुपाने का एक तरीका बताया। डाक्टर गोविंद सिंह ने आरोप लगाया भाजपा सत्ता में रहकर व्यापार कर रही है। उन्होंने भाजपा पर सम्मान निधि के नाम पर खुलेआम वसूली करने का आरोप लगाया। डाक्टर गोविंद सिंह की मानें, तो हजारों करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के निर्माण में पांच फीसदी कमीशन भाजपा के खाते में जाता है। यही वजह है भाजपा से सम्बद्ध संगठनों के बड़े-बड़े भवनों का निर्माण हो रहा है।

Related posts

कमलनाथ पर इमरती का तंजः सपने देखने वाला सपनों में ही बनता है प्रधानमंत्री!

desrag

नौकरशाहों पर भारी पड़ रहीं नौ लाख शिकायतें?

desrag

मध्य प्रदेश में भर्ती का इंतजार कर रहे उप निरीक्षक के 800 पद

desrag

Leave a Comment