3.9 C
New York
Wednesday, Dec 6, 2023
DesRag
विदेश

चीन को पछाड़ कर दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बना भारत

नई दिल्ली(देसराग)। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार भारत की आबादी 142.86 करोड़ हो गई है। यह आंकड़ा चीन की आबादी से अधिक है। आंकड़ों के अनुसार, भारत की वार्षिक जनसंख्या वृद्धि 2011 के बाद से औसतन 1.2 फीसदी रही है, जबकि पिछले 10 वर्षों में यह 1.7 फीसदी थी।

दरअसल संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार भारत की आबादी बढ़कर 142.86 करोड़ हो गई है। वह चीन को पीछे छोड़ दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र के विश्व जनसंख्या ‘डैशबोर्ड’ (मंच) के अनुसार, चीन की आबादी 142.57 करोड़ है।

क्या है यूएनएफपीए की रिपोर्ट
यूएनएफपीए की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत की 25 प्रतिशत जनसंख्या 0-14 वर्ष के आयु वर्ग में है, 18 प्रतिशत 10 से 19 आयु वर्ग में, 26 प्रतिशत 10 से 24 वर्ष की आयु वर्ग में, 68 प्रतिशत 15 से 64 वर्ष आयु वर्ग में प्रतिशत और 65 वर्ष से ऊपर 7 प्रतिशत।
विभिन्न एजेंसियों के अनुमानों ने सुझाव दिया है कि भारत की जनसंख्या लगभग तीन दशकों तक बढ़ती रहने की उम्मीद है। अनुमान है कि 165 करोड़ पर पहुंचने के बाद इसमें गिरावट आयेगी।

Related posts

यूक्रेन में शांति स्थापित करना पहली प्राथमिकताः माकपा

desrag

क्या जरूरत है लाउड स्पीकर्स की ?

desrag

प्रतीक सिन्हा और मोहम्मद जुबैर भी नोबेल शांति पुरस्कार की दौड़ में

desrag

Leave a Comment