6.2 C
New York
Tuesday, Mar 28, 2023
DesRag
स्पोर्ट्स

खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग में पहले स्थान पर मप्र की टीम

भोपाल (देसराग)। लखनऊ में 22 से 28 फरवरी, 2022 तक खेली गयी खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग-द्वितीय चरण के अंतर्गत ग्रुप-बी में मध्य प्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी और खालसा हॉकी अकादमी अमृतसर के मध्य हुआ मुकाबला बिना किसी गोल के समाप्त हुआ। मैच शुरू होने से आखिरी समय तक दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी और परिणाम ड्रॉ रहा।
इस ड्रा के साथ मप्र हॉकी अकादमी लीग में तीन जीत और दो ड्रा मैच के साथ 11 अंक हासिल कर गु्रप-बी में पहले स्थान पर रही। स्पोर्ट्स होस्टल, भुवनेश्वर की टीम के भी 11 अंक रहे। परंतु गोल डिफरेंस के आधार पर मप्र हॉकी अकादमी की टीम पहले स्थान पर रही। मप्र हॉकी अकादमी का गोल डिफरेंस 22 रहा जबकि स्पोर्ट्स होस्टल की टीम का गोल डिफरेंस 11 रहा। 9 अंकों के साथ खालसा हॉकी अकादमी अमृतसर की टीम तीसरे स्थान पर रही। उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग का प्रथम चरण 15 से 21 दिसम्बर, 2021 तक नई दिल्ली में खेला गया। जिसमें मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी 12 अंकों के साथ ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रही।

Related posts

शिवराज का सपना, भोपाल फिर से बने हॉकी की नर्सरी

desrag

ऑल इंडिया कराते चैंपियनशिप में खेलने ग्वालियर के 10 खिलाड़ी पुणे रवाना

desrag

कराटेबाज प्रियांक ने जीता गोल्ड

desrag

Leave a Comment