19.2 C
New York
Tuesday, Jun 6, 2023
DesRag
राज्य

कर्नाटक में मतदाताओं ने धार्मिक भावनाएं भड़काने वालों को दिखाया आइना: नेता प्रतिपक्ष

भोपाल(देसराग)। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने कहा, कर्नाटक में वहां की जनता ने धार्मिक भावनाएं भड़का कर चुनाव जीतने वालो को न सिर्फ आइना दिखाया है वरन करारा जबाब दिया है। कर्नाटक की जनता ने श्रीमती सोनिया गांधी व राहुल गांधी, प्रियंका गांधी में तो पूर्ण आस्था व्यक्त की ही है।

कर्नाटक चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया जीते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कर्नाटक की मतदाताओं भाजपा सरकार के क्रियाकलापों से खिन्न होकर मतदान किया और कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बना दी।
नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविन्द सिंह ने कहा कि अति हर चीज की बुरी होती है।जिस तरह से देश भर में धार्मिक भावनाएं भड़का कर वैमनस्यता और नफरत के बीज बोये जा रहे हैं उसे देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। यह सद्भावना पर चलने वाला देश है।सभी धर्मों का सम्मान करना यहां के लोग हमेशा से करते आ रहे हैं।किसी धर्म, जाति व सम्प्रदाय के आधार पर देश को बांटने वालों को देश की जनता इसी तरह जबाब देगी जैसा कर्नाटक में दिया है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने कहा है कि आम जनता का रुझान देखते हुये मध्यप्रदेश में भी भारी बहुमत से कांग्रेस सरकार बनायेगी। उन्होंने कर्नाटक के विजयी प्रत्याशियों के साथ ही कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं शानदार जीत के लिए बधाई दी है।

Related posts

जंगलात महकमे के हुक्मरानों के खिलाफ लामबंद कर्मचारी!

desrag

चुनाव से पहले भाजपा के लिए मुसीबत बने पूर्व विधायक गजराज सिंह सिकरवार

desrag

पांच लोगों से डरा प्रशासन, शाह के दौरे के समय रहे पुलिस निगरानी में

desrag

Leave a Comment