7.5 C
New York
Monday, Mar 27, 2023
DesRag
राज्य

तो मध्य प्रदेश के नए पुलिस मुखिया होंगे सुधीर सक्सेना

भोपाल (देसराग)। मध्य प्रदेश के नए पुलिस मुखिया के रूप में भारतीय पुलिस सेवा के 1987 संवर्ग के अधिकारी सुधीर कुमार सक्सेना के पुलिस महानिदेशक बनने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार ने उनके मध्य प्रदेश वापसी के आदेश जारी कर दिए हैं और जल्द ही उनके पुलिस महानिदेशक बनने के आदेश जारी होंगे। इससे 1987 संवर्ग के उनके साथी पवन जैन के पुलिस महानिदेशक बनने की संभावना समाप्त हो गई हैं।
1987 संवर्ग के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों में वरिष्ठतम अधिकारी सुधीर कुमार सक्सेना अभी केंद्रीय सचिव सुरक्षा के पद पर प्रतिनियुक्ति पर थे जिनकी सेवाएं प्रदेश को वापस की जा रही हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने उनकी सेवाएं लौटाने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया था और इस पर आज आदेश जारी हुए हैं। अब नए पुलिस महानिदेशक के रूप में सक्सेना के आदेश जारी होने का रास्ता साफ हो गया है। सक्सेना का नवंबर 2024 में सेवानिृत्त होंगे और उन्हें पुलिस महानिदेशक के रूप में करीब ढाई साल का समय मिलेगा। इससे साफ हो गया है कि उनके कार्यकाल में ही विधानसभा 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 होंगे।
डीजीपी जौहरी का छह मार्च को सेवानिृत्त
मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी का कार्यकाल 6 मार्च को खत्म होने वाला है और चार दिन पहले सुधीर कुमार सक्सेना की प्रदेश वापसी के आदेश से पिछले काफी समय से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। इस बीच यह भी संभावना बनी थी कि प्रदेश को एकबार फिर कार्यकारी पुलिस महानिदेशक प्रदेश को मिलेगा। इसके लिए अरुणा मोहन राव व राजीव टंडन का नाम चर्चा में भी चला था।

Related posts

संजू, शुक्ला और राणा ने थामा भाजपा का दामन

desrag

दावों की खुली पोलः दस फीसदी बढ़ने की जगह पांच फीसदी कम हो गया मतदान!

desrag

अध्यक्ष जी बेबस योगेंद्र तोमर भोपाल जाकर माफी भी मांग आए

desrag

Leave a Comment